फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले कई लोकसभा चुनाव में मतदान में पीछे रहा जमानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले कई लोकसभा चुुनावों से जमानिया विधानसभा क्षेत्र मतदान के मामले में पीछे रह जा रहा है। इस बार के चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों में उत्साह कम दिखाई दिया। 2004 से अब तक हुए इन चुनावों में जमानिया को छोड़कर कभी कोई विधानसभा क्षेत्र तो कभी कोई अन्य विधानसभा क्षेत्र मतदान के मामले में अव्वल रहा। इस बार के चुनाव में तीन विधानसभा क्षेत्र मतदान में फर्स्ट क्लास पास हुए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के 59.49, जमानिया 56.04, दिलदारनगर 58.88, मुहम्मदाबाद में सर्वाधिक 62.07 और जहूराबाद विस क्षेत्र में 58.09 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख 74 हजार 821 पुरुष एवं 10 लाख 20 हजार 386 महिला सहित 21 लाख 95 हजार 207 मतदाताओं में से 50.42 प्रतिशत लोगों यानी 11 लाख छह हजार 926 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। उस दौरान जखनिया में 52.85, सैदपुर 53.13, गाजीपुर 50.59, जंगीपुर 52.69, जमानिया 44.19, जहूराबाद 51.83 तथा मुहम्मदाबाद विस में 48.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 13 लाख 94 हजार 900 पुरुष एवं 11 लाख 62 हजार 25 महिला तथा 94 अन्य सहित 25 लाख 57 हजार 19 मतदाताओं में से सात लाख 61 हजार 947 पुरुष एवं छहर लाख 57 हजार चार महिला तथा तीन अन्य सहित 55.49 प्रतिशत यानी 14 लाख 18 हजार 954 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस चुनाव में जखनिया में 55.23, सैदपुर 54.77, गाजीपुर 56.79, जंगीपुर 57.64, जमानिया 50.78, जहूराबाद 57.72 तथा मुहम्मदाबाद में 56.04 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सभी सात विस क्षेत्रों के 14 लाख 444 हजार 152 पुरुष एवं 12 लाख चार हजार 939 महिला तथा 99 अन्य सहित 26 लाख 49 हजार 190 मतदाताओं में से 58.56 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान करने वालों में आठ लाख 20 हजार 981 पुरुष एवं सात लाख 30 हजार 367 महिला तथा आठ अन्य शामिल हैं। इस चुनाव में जखनिया, गाजीपुर एवं जंगीपुर विस के मतदाता मतदान में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जखनिया में 60.72, सैदपुर 59.27, गाजीपुर 60.94, जंगीपुर 60.87, जमानिया 53.57, जहूराबाद 59.83 तथा 55.36 प्रतिशत मतदान मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें