फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के बजाए जाना पड़ा औड़िहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छपरा-बलिया मार्ग पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण सोमवार को इस रूट पर गुजरने वाली कई गाड़ियां प्रभावित रहीं। कुछ गाड़ियों को बदले रूट से गुजारा गया, तो एक पैसेंजर को निरस्त भी कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी आरक्षण करा चुके लोगों को हुई। उन्हें गाजीपुर के बजाए ट्रेन पकड़ने के लिए औड़िहार जंक्शन जाना पड़ा।
विज्ञापन

ताप्ती गंगा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस रूट से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस तथा सारनाथ एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया। इन गाड़ियों का छपरा से मार्ग बदल दिया गया, जिससे वह मऊ होकर औड़िहार भेजा गया। वहां से यह गाड़ियां अपने निर्धारित रूट पर आ जाती हैं। इसके चलते जिन यात्रियों ने यूसुफपुर या गाजीपुर सिटी से अपना आरक्षण कराया था, उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए औड़िहार तक जाना पड़ा। इधर वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर के निरस्त कर दिए जाने से भी यात्रियों को परेशानी हुई। सिटी स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दूबे ने बताया कि इन गाड़ियों के यात्रियों ने टिकट कैंसिल नहीं कराया। उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाना पड़ा जिससे थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें