फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ जारी करेगा बड़े बकाएदारों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर(गाजीपुर)। परिवहन विभाग के बड़े बकाएदार नोटिस देने के बाद भी अगर निर्धारित समय तक बकाए का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनका नाम अखबारों में भी प्रकाशित होगा। फिलहाल विभाग ने ऐसे करीब 150 वाहन स्वामियों को चिह्नित किया है। वाहन स्वामियों पर सात करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के मासिक राजस्व वसूली का लक्ष्य करीब पांच से छह करोड़ रुपये है। कार्यालय में बकाएदारों की लंबी फेहरिस्त है। इनकी संख्या करीब 3957 तक पहुंच गई है। विभाग के अनुसार पुराने बकाएदार करीब सात करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठे हुए हैं। इनकी वसूली के लिए अधिकारियों ने कई बार नोटिस भेजा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वसूली के लिए पहली बार एआरटीओ की तरफ से कार्यालय में नोटिस चस्पा, दीवाल पर नाम लिखा जाना, अखबारों में नाम प्रकाशित करने आदि की प्रक्रियाएं की जाएंगी। इसके बाद भी वसूली न होने पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा। परिवहन विभाग ने पहले चरण में 50 हजार से अधिक के बकाएदारों की लिस्ट तैयार कर लिया है। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पहले चरण में 20 बड़े बकाएदारों का नाम प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद उनसे वसूली की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें