फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1162 महिलाओं ने अपनाया अंतरा इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला दिवस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा अंतरा दिवस के रूप में मनाया गया। यह मेगा अंतरा दिवस गाजीपुर के सभी 16 ब्लाकों के साथ ही प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया। इस मौके पर कुल 1,162 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। इसमें प्रथम स्थान पर रेवतीपुर ब्लाक (201), द्वितीय स्थान पर मुहम्मदाबाद ब्लाक (168) तथा तृतीय स्थान पर बिरनो ब्लाक (131) रहा। परिवार नियोजन के पऱ्रभारी अधिकारी डा केके वर्मा ने बताया कि सरकार ने परिवार नियोजन की अंतरा इंजेक्शन 15 फरवरी 2018 को लांच किया था।
विज्ञापन

अंतरा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन है। यह इंजेक्शन महिलाओं में बहुत अधिक लोकप्रिय बना हुआ है। यह महिलाओं के लिए पूणर ़ गोपनीयता के साथ एक सुरक्षित, प्रभावी और परेशानी मुक्त पद्धति है। कहा कि परिवार नियोजन के लिए इसके अलावा भी कई प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ तबरेज अंसारी ने बताया कि साल में चार इंजेक्शन लगाये जाते हैं। एक बार इंजेक्शन लगवाने से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा। जो महिलाएं इंजेक्शन लगवाने से डरती हैं, उनके लिए छाया गोली है जो हफ्ते में दो बार खानी होती है। उन्होंने बताया कि गर्भ निरोधक इंजेक्शन से स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। गर्भाशय के कैंसर से बचाव होता है। साथ ही महिलाओं का हिमोग्लोबिन भी अच्छा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें