फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 110154 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देश के चौमुखी विकास को समर्पित भारत सरकार द्वारा 5972 किमी लंबे महत्वपूर्ण 80 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए 110154 करोड़ लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास गुरुवार को भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हाथों किया गया। कार्यक्रम का लाइव वीडियो के जरिए गाजीपुर के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रसारण गुरुवार को संपादित हुआ। इसे लेकर जनपद में भी विकास कार्यों पर चर्चा होती रही। लोग कार्यक्रम को देखने के लिए पीडब्लूडी के निरीक्षण गृह में लाइव दिखाने की व्यवस्था थी। दो बजे तक पूरा हाल जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से भर चुका था। लोग पूरे दिन देश व प्रदेश में विकास को लेकर चर्चा करते रहे। कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुद्रा पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, आनंद राय मुन्ना, यशवंत राय, लालू सिंह, आलोक मिश्रा के साथ साथ अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पीके शरद, सहायक अभियंता राकेश कुमार, खुर्शीद अहमद, अवर अभियंता अनिल वर्मा एवं चंदन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें