फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से बढ़कर एक माडल बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के आमघाट स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर सोमवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों की ओर से स्वच्छता अभियान, एटीएम मशीन, वाल हैंगिंग, गाजीपुर रोड ट्रैफिक मॉडल, फ्लावर पाट आदि माडलों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय पालिटेक्निक गोरखपुर के मैकेनिकल विभाग के पूर्व अध्यक्ष राजपति यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। बाद में निर्णायक मंडल ने अवलोकन के बाद सर्वश्रेष्ठ क्राफ्ट का चयन किया गया। जिसे वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र कुशवाहा, सुनीता यादव, रेखा राय, प्रज्ञा, नंदिनी, नेहा, आयूषी आदि उपस्थित थीं। अंत में प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें