फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को सही-सलामत पाकर खुश हुए माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। समाचार पत्र में पढ़ने के बाद भटके बालक के परिजन गुरुवार को थाना पुलिस से संपर्क कर अहलादपुर गांव में भाजपा नेता के घर पहुंचे। बेटे को सही-सलामत पाकर माता-पिता खुशी से चहक उठे। इसके बाद उसे अपने साथ लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर स्थित बेलहरी बाजार में बीते बुधवार को दिन में एक पांच वर्षीय बालक लावारिस हालत में ठंड में कांपते हुए सड़क किनारे रोता हुआ मिला था। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों ने बालक से काफी पूछताछ की थी, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। अहलादपुर गांव निवासी भाजपा नेता लालबहादुर यादव ने खानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने भाजपा नेता से कहा था कि जब तक बालक के परिजनों का पता नहीं चल जाता है, वह बालक को अपने घर पर रखे। इस पर भाजपा नेता बालक को अपने घर लेकर चले गए थे। गुरुवार को समाचार पत्रों में भटका बालक मिलने की खबर पढ़ कर जल्दीपुर गांव निवासी सभाजीत राजभर ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस द्वारा बताने पर सभाजीत अहलादपुर गांव निवासी भाजपा नेता लालबहादुर यादव के घर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे। बेटे दिव्यांश को सही-सलामत देख पति-पत्नी का चेहरा खिल उठा। मां मीरा बेटे को गले लगाकर दुलारने लगी। परिजनों ने बताया कि दिव्यांश खेलते-खेलते लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें