फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्र की प्रतिभा का हो निखार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। क्षेत्र के इंटर कॉलेज गहमर के सभा कक्ष में गुरुवार की सुबह गहमर न्याय पंचायत रत्न शैक्षिक प्रतियोगिता में चयनित रत्नों एवं गुरुजनों का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गहमर मीरा चौरसिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत गहमर के प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रत्येक कक्षा से एक उत्कृष्ट बच्चों का न्याय पंचायत रत्न शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रत्येक कक्षा से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में कक्षा एक से सुमन राजभर, दो से चंदन यादव, तीन से अनिल कुमार, चार से प्रगति कुमारी, पांच से सीता कुमारी, छह से अंकित कुमार, सात से अनन्या सिंह और कक्षा आठ से सुधा कुमारी एवं अनुष्का सिंह को संयुक्त रूप से रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। इन विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक को द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता बच्चों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रधान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शैक्षिक प्रतिभा के विकास के साथ ही रहन-सहन एवं बोलचाल की भावना भी विकसित होती है। इस मौके पर रंजन सिंह, प्रवीण पांडेय, राकेश कुमार सिंह, विवेक सिंह, नागसेन, ममता सिंह, सरिता त्रिपाठी, कुसुम यादव, क्षमा मिश्रा, रितेश चौरसिया, एपी राय मौजूद रहे। एनपीआरसी गहमर संजय सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें