गाजीपुर। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) की ओर से प्रदेश के एमएलसी बुक्कल नवाब का पुतला रविवार को महाराजगंज बाजार में फूंका गया। इस अवसर पर प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी वरुण प्रकाश ने कहा कि सभी हिंदू जनमानस के आराध्य संकटमोचन हनुमानजी का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। उनको जाति एवं धर्म का दायरे में रखना घृणित मानसिकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि ऐसे राजनीतिज्ञों को अपने इस बयान पर खेद प्रकट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ हम मुकदमा दर्ज कराएंगे। जिला मंत्री अंकित तिवारी ने कहा कि तथाकथित राजनेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की घृणित मानसिकता का परिचय देकर वोट की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग अपनी मानसिकता सुधार लें, अन्यथा संगठन चुप नहीं बैठेगा। पुतला फूंकने के समय नगर अध्यक्ष रामनिवास आर्य, गणेश तिवारी, रामकिशोर, अखिलेश यादव, अमन शर्मा, डब्बू यादव, रामदुलार यादव, आशुतोष सिंह खरवार, विकास यादव, गोपाल यादव, रामवृक्ष आदि उपस्थित थे।