फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर कंधवारा गांव में स्थापित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात अराजकततत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग अराजकतत्वों को गिरफ्तारी की मांग के साथ ही प्रतिमा बदलने की मांग को लेकर हो-हल्ला करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जल्द से जल्द प्रतिमा बदलवाने का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया। इस मामले में भीमराव अंबेडकर समिति की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इलाके के रसूलपुर कंधवारा गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की रात किसी समय किसी अराजकतत्व ने प्रतिमा के दाहिने हाथ का पंजा और भुजा तोड़ दिया। रोज की तरह सोमवार की सुबह भी जब ग्रामीण प्रतिमा स्थल की तरफ से निकले तो उसे क्षतिग्रस्त देख शोर मचाने लगे। जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर भीम आर्मी सेना के सदस्य तथा अन्य लोग पहुंच गए और अराजकतत्वों की गिरफ्तार तथा प्रतिमा को बदलवाने की मांग करते हुए हो-हल्ला करने लगे।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे। सपा नेता अजय यादव ने मोबाइल से पुलिस अधीक्षक से बात की। एसपी ने जल्द से जल्द दूसरी प्रतिमा लगवाने के साथ ही अराजकतत्वों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। काफी समझाने पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए। इस मामले में भीमराव अंबेडकर समिति की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ताकी जल्द उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरी प्रतिमा लगा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें