खानपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के इशोपुर गांव स्थित रामकरन डिग्री कॉलेज के परिसर में रामकरन यादव की छठवीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रामकरन यादव को पूर्वांचल का गांधी कहा जाता है। वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे। आजीवन पार्टी के लिए लिए कार्य करते रहे। इस अवसर पर सिधौना बाजार में स्थित रामकरन यादव की आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र द्वय पूर्व विधान परिसद सदस्य विजय यादव और जय यादव, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, विधान सभा अध्यक्ष कमलेश यादव सहित अन्य ने पुष्प अर्पित किया। सिधौना में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, विधायक विरेंद्र यादव, वंशीधर यादव, अजय प्रधान, कमलेश यादव कमल, मोहित यादव आदि उपस्थित रहे।