फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कृषकों को सरसों की मिनी किट बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूरे प्रदेश में महिला कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकास खंडों में सोमवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। कृषि भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी की अध्यक्षता में आई हुई महिला कृषकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत सरसों का मिनी किट वितरित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवकुमार सिंह ने तिलहनी की खेती तथा डॉ. सीपी सिंह ने जैविक खेती एवं वर्मी कंपोस्ट से लाभ के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक कृषि यूपी सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह ने कृषि यंत्रों के अनुदान एवं प्राविधिक सहायक जयप्रकाश विश्वकर्मा ने फसल बीमा एवं उसके लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मरदह विजय सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम, सौरभ प्रदीप, दारा प्रसाद, छाया सिंह, विजय सिंह, प्रदीप राय, राघवेंद्रनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे। आभार सहायक विकास अधिकारी सदर शिवशंकर वर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें