फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देखकर दोनों सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने रविवार को सैदपुर ब्लाक के दो ग्राम पंचायतों मलिकपुर एवं बहेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम मलिकपुर में बन गए शौचालयों को देखकर लोगों से जानकारी प्राप्त की। अनुरोध किया कि बने शौचालय का इस्तेमाल अवश्य किया जाए जिससे खतरनाक बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिसके पास शौचालय नहीं उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (पं.), सचिव डीसी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण शौचालयों का पैसा अविलंब मंगवाकर अगस्त माह तक ओडीएफ करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुसहर बस्ती में ट्रांसफार्मर लगाने तथा विद्युतीकरण एवं पानी की व्यवस्था को ठीक रखने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने स्तर से सोलर लाइट की भी जल्द ही व्यवस्था करने को कहा। मलिकपुर के प्राथमिक विद्यालय पर पौधरोपण का भी कार्य किया गया। सभी से अनुरोध किया कि अपने बागीचे, आफिस, स्कूल, चहारदीवारी के किनारे पर वृक्ष लगाया जाए जिससे वातावरण को शुद्ध रखा जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम बहेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अगस्त माह तक इसे भी ओडीएफ करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी देखकर दोनों सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक रणविजय सिंह, ब्लाक प्रेरक नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें