फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष हिंदी, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 25 जून सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक महाविद्यालय काउंटर से प्राप्त कर पूरित आवेदन पत्र को 16 जुलाई दोपहर दो तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय कार्यालय में जमा कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। एमए हिंदी एवं भूगोल प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में होगी। बताया कि एमए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। यह प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। बताया कि परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं प्रवेश विवरणिका में दिए गए भारांक के अनुसार मेरिट सूची बनाई जाएगी। उच्चतम अंकों के सापेक्ष उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें