फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए राकेश का चयन (युवा पेज)

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के तीरंदाज जुनेदपुर निवासी राकेश मौर्य का हरियाणा प्रदेश के रोहतक में 15 मई से 23 जून तक भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित छह सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स (तीरंदाजी) के लिए उत्तर प्रदेश से चयन किया गया है। इससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। जुनेदपुर निवासी रामकेशर मौर्य के पुत्र राकेश का चयन एनआईएस तीरंदाजी कोच पर हुआ है। उसे रोहतक केंद्र में प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। शनिवार को द्रोणा तीरंदाजी अकादमी पहुंचे राकेश मौर्य का संस्था की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। गाजीपुर तीरंदाजी संघ के सचिव नंदजी दुबे ने कहा कि अब जिले के दूसरों स्थानों पर भी कुशल तीरंदाजी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए जाएंगे। इस मौके पर कोच मुकेश तुरी, मनीष दुबे, राजन चौधरी, रोहित सिंह, भावना, नमिता, खुशबू, इमरान, प्रशांत, निशांत, अजीत कुशवाहा, प्रमोद, आशुतोष, अमन, सुनील रविकांत प्रीति, प्रियंका आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें