फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृति न मिलने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के कार्यालय समता भवन पर मंगलवार को हुई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने प्रदेश सरकार से पिछड़े वर्ग के छात्रों को तत्काल छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की। भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया। कहा कि जिन पिछड़ा वर्ग के लोगों ने तन-मन से लग कर केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की आज उसी पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ प्रदेश की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश सरकार का यह आदेश कि पिछड़ा वर्ग के जो छात्र 50 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करेगा उसी छात्र को छात्रवृत्ति दी जाएगी बहुत ही निंदनीय है। इस आदेश से सरकार का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने तत्काल पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए समुचित बजट आवंटित करने की मांग की। बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, अखिलेश सिंह, रामनगीना यादव, राजू यादव, लड्डन खां, तहसीन अहमद एवं राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें