फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से जगमग होंगे 3 लाख 6

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। इस समय बिजली के क्षेत्र में सरकार की सबसे बड़ी योजना सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली) योजना चल रही है। इसके तहत हजारों गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है। इस योजना के तहत पूरे जिले में 3 लाख 68 हजार घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो मार्च 2019 तक यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकार का यूपी के हर घर में अक्तूबर 2018 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य था। इसके लिए उसकी तरफ से विभाग को फरमान जारी किया गया था। इसके साथ ही शहर को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश का पालन शहर में तो होता दिखाई दे रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शिड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। किसी गांव में 18 घंटा के बजाय आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद ने बताया कि शिड्यूल के अनुसार शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जहां भी बिजली कट रही है, वह फाल्ट की वजह से। बिजली की सबसे बड़ी योजना सौभाग्य योजना चल रही है। इस योजना के तहत जिले में 3 लाख 68 हजार घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कैम्प लगाकर कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। मार्च 2019 तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा। बताया कि जिले के शत-प्रतिशत राजस्व गांव में विद्युतीकरण हो चुका है। 9 हजार 816 मजरा है। लगभग चार हजार मजरे में विद्युतीकरण बाकी है। मार्च 2019 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग सरकार की योजनाओं को लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें