गाजीपुर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से होली समारोह का आयोजन शहर के रजदेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि होली भाईचारा, प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व टूटे दिलों को जोड़ने का कार्य करता है। इस पर्व पर लोग दुश्मनी भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि होली के साथ वर्ष भर की सारी बुराइयां भी जल जाती हैं। सारे मनमुटाव दूर हो जाते हैं और नए सिरे से प्रेम तथा आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में शायर बादशाह राही, काजी हिफजुल रहमान, भइयालाल पांडेय, रामप्रकेश बादल आदि ने कविता सुनाकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, राकेश राय, अजय सिंह, सुनील साहू, अखिलेश राय, पंकज दुबे, रविकांत राय, झुन्ना शर्मा, लालसाहब यादव, लाल मुहम्मद राईनी, फैसल कमाल, मिलन सिंह, समीउल्लाह खां, अनुराग पांडेय, राजेंद्र प्रसाद गाजी आदि मौजूद रहे।