फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म की परंपरा रही है होली मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित मैरेज हाल में सोमवार को ग्राम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारी समिति के अध्यक्ष चतुभुर्ज चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह सनातन धर्म की परंपरा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह से समाज के लोगों को गिले-शिकवे भुलाकर सद्भाव और भाईचारे के साथ गले मिलने का सुनहरा अवसर मिलता है। पंकज सिंह टाइगर ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक होली का त्योहार अपने आप में एक वैभवशाली पर्व के रूप में प्रसिद्ध है। होली के त्योहार में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। अंत में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में मुस्लिम बंधुओं ने भाग लेकर भाईचारा का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि नितेश कुशवाहा, लल्लन सिंह, लालपरीखा सिंह, अखिलेश आर्य, राकेश यादव, राजेश चौहान, अनिल सिंह, पंचदेव यादव, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह, गणेश प्रसाद, आफताब आलम, दरोगा अहमद, सलीम अहमद, मेराज अहमद, रियाज अहमद, गुड्डू अहमद, मनोज सिंह, डा. डीके मिश्रा, नारद बर्नवाल, रमेश पाल, सतीश वर्मा, मज्जू पांडेय, गोलू गोड़, दुखंती राम, बृजेश, बांके, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें