गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से रविवार को नगर में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए चल रहे थे।
शहर के नवाबगंज से निकली रैली टेढ़ीबाजार, नखास, चीतनाथ, स्टीमरघाट, महाजनटोली, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल्यांकन में गाजीपुर सदैव अग्रणी रहा है। हम सभी को सामूहिक प्रयास कर स्वच्छ्ता के मूल्यांकन में भी गाजीपुर को अग्रणी करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने नगर के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष एवं वर्तमान पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है की नगर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें। अध्यक्षता करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सदर एसडीएम विनय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, टीआई अभिषेक सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्त, अखिलेश सिंह, योगेश सिंह, रासबिहारी राय, नेहरू युवा केंद्र के सुभाष, राजेश्वर सिंह, अर्जुन सेठ, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, ब्रह्मकुमारी राज योग केंद्र परिवार की बीके निर्मला, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, संतोष जायसवाल, उमेश श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, गर्वजीत सिंह, अजय राय दारा, अजय गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, सूर्यप्रकाश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष जयसूर्य भट्ट ने किया।