फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कोई अधिकारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। यह बात कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित भाजपा एवं सुभासपा समन्वय बैठक में कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमसे सवाल करते हैं। विकास के बारे में पूछते हैं। हैंडपंप मांगते हैं। कहते हैं कि थाना और तहसील में हम लोगों की बात सुनी नहीं जा रही है। इस सब के पीछे कौन जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया जाए तो उसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। कोई समाधान नहीं निकलता है। यह हमारी ही स्थिति नहीं है। यह केवल मेरे पार्टी की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री और कुछ लोगों को छोड़कर सभी विधायकों की है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार में हाहाकार मचा है। कोई किसी की सुनने वाला नहीं है। प्रदेश में हमारे बल पर 165 सीटों पर भाजपा को जीत मिली और हमें नजरअंदाज कर सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे दम पर सत्ता में आने वाली भाजपा कैबिनेट मंत्री तो मुझे बना दिया लेकिन विभाग मुझे सबसे घटिया दिया। 75 जिलों में सिर्फ 36 कर्मचारियों वाला विभाग वह भी बिना बजट का दिया गया है। इसकी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री से कर चुका हूं। अब पानी नाक से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो 2019 से पहले निर्णय के लिए सोचना पड़ेगा। इसका खामियाजा 2022 में देखने को मिलेगा और पता चलेगा कि किसका कितना जनाधार रहा है। बैठक में जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम, जिला अध्यक्ष सुभासपा एवं मंत्री प्रतिनिधि रामजी राजभर, पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश अकेला, दीनानाथ ठाकुर, संतोष गुप्ता, अजय सिंह, बृजभूषण सिंह, शिवजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें