फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभी विद्यालय, विभागों, खंडों पर धूमधाम से मनाया जाना है। इस दिन स्वतंत्र भारत में संविधान को लागू किया गया एवं देश को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। गणतंत्र दिवस पर सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मैराथन दौड़ टाउनहाल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद डिग्री कालेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा। संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। झंडारोहण के बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एवं तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारियों की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 9 बजे महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। मलिन बस्ती रजागंज में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, परियोजना अधिकारी डूडा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर संयुक्त रूप से करेंगे। 10 किमी साइकिल रेस नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पीजी कालेज चौराहा होते हुए फाक्सगंज, आदर्श गांव होकर वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण एवं परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद राजकीय सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं की तरफ से निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिन में 12.30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी और दिन में 1 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। दिन में 2 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की तरफ से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी 25/26 जनवरी की रात अपने कार्यालय भवन को तथा सभी उप जिलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें