फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा की ब्लॉक कमेटी कासिमाबाद की बैठक थाना पार्क में शुक्रवार को हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ ही छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर किसान सभा अनवरत संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। जब तक किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा तब तक किसानों के चेहरे पर खुशहाली नहीं आएगी। किसान सभा के जिला मंत्री श्रीनाथ यादव ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने किसान नेता रामकरण यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला उपाध्यक्ष राजदेव यादव ने कहा कि किसानों के संघर्षों की बदौलत ही किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुबच्चन यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों का उत्पीड़न लगातार जारी है। हत्या और बलात्कार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। इस अवसर पर दीना सिंह, बलराम मास्टर, रामचंद्र प्रधान, महेंद्र राम, गोरा यादव, सुरेंद्र राम, संजय राम, रघुनाथ राम, रामकेर यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अशोक मिश्रा तथा संचालन प्रेमनारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें