फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलमेट न लगाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर (गाजीपुर)। सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घंटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से सख्त हो चुका है। शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से 5 बुधवार तक चलाए गए इस अभियान के तहत जहां 700 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 40 हजार रुपये जुर्माना के रुप में वसूला गया।
विज्ञापन

बिना हेलमेट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे बाइक चालकों और सीट बेल्ट न लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घंटनाओं में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले काल का ग्रास बनते जा रहे हैं। दुर्घंटना में हो रही मृत्यु दर को कम करने को लेकर गंभीर हुए शासन ने प्रत्येक बुधवार को चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश परिवहन विभाग को दिया था। शासन के निर्देश पर बीते 22 नवंबर को अभियान शुरू किया गया। इसके तहत बीते 22 नवंबर, 29 नवंबर, 6 दिसंबर, 13 दिसंबर और 20 दिसंबर को अभियान चलाकर 700 हेलमेट नहीं लगाने और सीट बेल्ट नहीं बांधने वालों का चालान किया गया। जबकि 40 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही कोहरे में दुर्घंटना से बचने के लिए निजी विद्यालयों से प्रतिबंधित वाहनों को फाग लाईट और लाईट जलाकर चलने का निर्देश दिया गया था। ऐसा नहीं करने वाले निजी विद्यालयों के प्रतिबंधित 30 वाहनों का चालान और 4 वाहनों को थाने में बंद कर दिया गया। इस संबंध में परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि सील्ट बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने के वालों के खिलाफ प्रत्येक बुधवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें