फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एनएन गुरुकुल का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

समारोह में छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, अनेकता में एकता तथा अभिभावक सम्मान आदि विषयों पर मोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने लोगों को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह में डा. कामता प्रसाद, एसके श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, अजयप्रताप सिंह, राजेश चौधरी, राजेशचंद्र निषाद, इरम नफीस, श्वेता, प्रिया, शानू, सबा, गुड़िया, संयुक्ता, ज्योति, सोमैया, अरीशा, अनम, आर्ची और नव्या उपस्थित थीं। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक राजीव वर्मा तथा अंत में प्रधानाचार्य मंजू वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें