फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने की सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत शहर में स्थित कई सरकारी कार्यालयों की दीवारों, डीएम आवास स्थित पुलिया की सूरत बदलने के बाद अब शहर के आम घाट सहकारी कॉलोनी स्थित गांधी पार्क की सूरत बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार की शाम जनभागीदारी कार्यक्रम में केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी भागीदारी करते हुए बच्चों के साथ कूड़ा उठाने के साथ ही ब्रश से पेंटिंग का कार्य किया।
विज्ञापन


समाजसेवी सिद्धार्थ राय की तरफ से करीब दो सप्ताह से शहर में जनभागीदारी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर चस्पा पोस्टरों को उखाड़कर उसकी रंगाई-पुताई करने के बाद आकर्षक कला कृति बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत शहर के महुआबाग स्थित बेसिक कार्यालय और उसके सामने स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ शास्त्रीनगर स्थित डीएम आवास के पास स्थित पुलिया की सूरत बदलने का कार्य किया गया। रविवार से शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क को चमकाने का कार्य प्रारंभ किया गया। शाम को केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ कूड़े की सफाई करने के बाद हाथ में ब्रश पक़ड लिया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी के बालाजी को भी बुलाकर उन्हें भी ब्रश पकड़ा दिया।

रेल राज्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी और बच्चों ने पेंटिंग का कार्य किया। दो घंटे तक रेल राज्यमंत्री ने श्रमदान किया। सिद्धार्थ राय ने कहा कि जनभागीदारी के कार्यक्रम के तहत शहर को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। गांधी पार्क की सूरत बदलने तक यहां पर जनभागीदारी कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपने आसपास सफाई रखते हुए सरकारी दीवारों और पार्कों में गंदगी न फैलाने की अपील की। जनभागीदारी कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, विनोद अग्रवाल ने भी सहयोग किया। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. संजय राय, नवीन सिंह, गरिमा सिंह, चतुर्भुज चौबे, आकांक्षा, प्रियंका, अभिषेक, शशि, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें