फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंखा की रस्सी से लटकता मिला नववर वा हिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पिता द्वारा पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जमानिया क्षेत्र के टोकवां निवासी जयराम प्रजापति की बेटी नीतू (21) की शादी 10 मार्च 2017 को दिलदारनगर क्षेत्र के फरीदपुर निवासी मुरली प्रजापति के साथ हुई थी। नीतू के पति केंद्रीय पुलिस में है। नीतू की सास और ससुर की माने तो रोज की तरह सुबह नीतू ने खाना बनाकर दोनों को खिलाया। खाना खाने के बाद दोनों सुबह आठ बजे घास काटने खेत में चले गए। करीब दस बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बहू को काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर पड़ोसी की छत के सहारे अंदर जाकर दरवाजा खोला। दोनों जब कमरे में गए तो देखा कि नीतू का शव पंखा में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। ससुराल के लोगों ने नीतू के मायके वालों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के पिता जयराम प्रजापति, मां मुन्नी देवी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सास और ससुर से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वालों की तरफ से उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर्र लिया गया है। मृतका का पति केंद्रीय पुलिस में सर्विस करता है और अभी ड्यूटी पर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि नीतू की मौत किन कारणों से हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें