गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर बालकों की हाकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन खो-खो संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल स्टेडियम और करमपुर के बीच खेला गया। इसमें करमपुर 4-2 से विजयी रहा।
खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर आफीशियल के रूप में विनोद जायसवाल, संतोष, क्रांति कुमार, मो. इलियास, दिनेश यादव, सोनू कुशवाहा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा ग्यासुद्दीन अहमद एवं संगीता भी उपस्थित थीं। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव तथा आभार क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत ने किया।