गाजीपुर (जमानिया)। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकरी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड़ैचा गांव निवासी राजकुमार बिंद की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी(37) हरबल्लमपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाली उपनिरीक्षक हरिभजन गौतम ने बताया कि अपलाइन पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।