फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा फरार प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर (जमानिया)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से दो माह से फरार चल रहे प्रेमी-युगल को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को एक प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। इस संबंध में युवती के पिता ने कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस संबंध में उपनिरीक्षक मंसूर अली ने बताया मुखबिर से सूचना मिली की दो माह से फरार चल रहे प्रेमी-युगल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन को पकड़ने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। जबकि युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें