फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को भांवरकोल थाना के अवथही मोड़ से गैंगस्टर एक्ट के वांछित और 15 हजार के इनामी को धर दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों को धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम अभियान चला रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर सक्रिय टीम ने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में दीपक यादव को अवथही मोड़ से पकड़ा। बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के सिमरी थाना के नियाजीपुर गांव निवासी दीपक यादव की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस ने फरार चल रहे इस शातिर बदमाश के ऊपर 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ भांवरकोल में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं, जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें