शहर के पोस्ता घाट पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का चल रहा मॉर्क ड्रिल। स्रोत- सूचना विभाग
गाजीपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनपद के पांच बाढ़ प्रभावित तहसीलों सदर, सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मॉकड्रिल की गई। पोस्ता घाट पर गंगा नदी के किनारे अधिक बारिश व बाढ़ के पानी के दबाव के कारण मकान क्षतिग्रस्त हुआ। क्षतिग्रस्त मकान से 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसी क्रम में फुलवारी घाट ग्राम फुलवारी कलां तहसील सैदपुर बाढ़ के पानी कम होने के बाद डायरिया फूड पॉइजनिंग के प्रकोप से बचाव के लिए अस्पताल को चिह्नित करते हुए पीड़ित का उपचार किया गया। गौसपुर के कोयला घाट तहसील मुहम्मदाबाद नाव दुर्घटना से लोगों को बचाकर नदी से बाहर निकाला गया। दो-चार ऐसे व्यक्ति जिनको एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंगा के जलस्तर से कटान प्रभावित क्षेत्रों में अचानक से कटान होने की सूचना प्राप्त हुई कि गांव में पानी जा रहा है।