फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 11 दिनों में 15 ने गंवाई जान, 85 प्रतिशत दुर्घटनाएं हाईवे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी साल दर साल बढ़ रहा है। इस वर्ष तो पहले ही माह के 11 दिन में हुए सड़क हादसों के आंकड़ों ने डरा दिया है।11 जनवरी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी। इसमें भी एक सप्ताह के अंदर तीन बड़े हादसे शामिल हैं। इन हादसों में मरने वाले सात लोग तीन गांव के रहने वाले थे। 85 प्रतिशत हादसे हाईवे पर हुए और मरने वालों में 85 प्रतिशत युवा थे। जनपद में समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अधिकांश लोग बिना हेलमेट और सीटबेल्ट लगाकर गाड़ी चल रहे हैं। ये लोग पकड़े जाने पर तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 2021 से लेकर अब तक 1,392 सड़क दुर्घटनाएं हुईं इसमें 894 लोगों की मौत हुई, जबकि 774 लोग गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल तक पहुंचे। इनमें हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने वालों की जान अधिक गई है। जबकि शेष मौत तेज रफ्तार चलाने और नियंत्रण खोने के कारण हुए। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि शहर की तुलना में हाईवे पर अधिक घटनाएं हो रही हैं। अनुमान के मुताबिक 85 प्रतिशत हादसे हाईवे पर हुए और मरने वालों में भी 85 प्रतिशत युवा थे। दुर्घटनाओं की वजह तेज रफ्तार और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाना अधिक है। 40 प्रतिशत हादसों का कारण कोहरा भी बना।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर

वर्ष दुर्घटना मौत घायल

2021
312 226 140

2022
331 220 185

2023
365 203 203

2024
384 245 246
1 जनवरी - मरदह थाना क्षेत्र के महेगवां पास एक युवक की मौत

3 जनवरी - कासिमाबाद के बड़ौरा कताई मिल के पास तीन की मौत

3 जनवरी - मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में एक की मौत।

5 जनवरी - दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ पर एक की मौत।

8 जनवरी - नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नगसर-अतरौली मार्ग पर एक की मौत

8 जनवरी - कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शहाबद्दीनपुर गांव के पास एक मौत।

10 जनवरी - बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक की मौत

11 जनवरी - मरदह थाना क्षेत्र के कछुहरा गांव के पास 3 की मौत

11 जनवरी - नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर बड़ौरा गांव के दो की मौत

11 जनवरी - नगसर थाना क्षेत्र के सरहुला गांव के पास एक महिला की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें