फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समितियों के सत्यापन के लिए बनाए गए प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सभी 2591 बूथ समितियों के संतुलित चयन सत्यापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पांच से 20 जून तक चलने वाले बूथ समिति पदाधिकारियों, सदस्यों के सत्यापन के लिए प्रवासी विस्तारक नितीश चौबे को मुहम्मदाबाद एवं जमानिया विधानसभा, आशीष सिंह को जंगीपुर तथा दिलीप पटेल को सदर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रभारी नंदकिशोर पांडेय को सैदपुर, प्रभुनाथ चौहान को जहूराबाद तथा जखनिया विधानसभा का जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में सत्यापन होगा। बताया कि जिले पर जनता कि समस्याओं के समाधान एवं शिकायत सुनने के लिए भी पार्टी के पदाधिकारियों को नियत किया गया। इसमें सोमवार को जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह तथा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, मंगलवार को जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, अनिल यादव, सुदर्शन कनौजिया, बुधवार को महामंत्री ओमप्रकाश राय, उपाध्यक्ष सोमारू चौहान, जिला मंत्री प्रवीण सिंह उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी, उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, जिला मंत्री विद्यावती कुशवाहा, शुक्रवार को जिला महामंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे, अखिलेश राय तथा शनिवार को जिला उपाध्यक्ष शीला सोनकर, अवधेश राजभर एवं जिला मंत्री सरोज मिश्रा उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जिला प्रभारी नंदजी पांडेय, दिलीप पटेल, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, श्यामराज तिवारी, रमाकांत सिंह, अनिल यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें