दिलदारनगर (गाजीपुर)। कस्बा में स्थित बड़ी नहर से स्टेशन रोड पर इंटर चल रहे इंटर लाकिंग के काम को वार्ड के लोगों ने शनिवार को रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि सड़क की अच्छी तरह खुदाई कर इंटर लाकिंग नहीं किया जाता है, जिससे पटरी की ऊंचाई की वजह से लोगों का घर सड़क से नीचे हो जाता है। इससे बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाता है।
कस्बा में स्थित स्टेशन मार्ग पर लगभग छह वर्ष पहले की इंटर लाकिंग का काम हुआ था। वर्तमान में इंटर लाकिंग टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसकी मरम्मत के लिए स्टेशन मार्ग पर पुन: इंटर लाकिंग का कार्य शुरू हुआ। इस कार्य को वार्ड नंबर-एक के लोगों ने रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि सड़क को पहले तोड़कर गहरा किया जाए। इसके बाद इंटर लाकिंग काम किया जाता है। इंटर लाकिंग मकान से ऊपर होने से एक तरफ जहां आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाता है। नालियों का पानी निकलने में भी दिक्कतें आती हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए मजदूरों को काम बंद करना पड़ा। ठेेकेदार ने मामले से चेयरमैन को अवगत कराया। शाम छह बजे तक कार्य शुरू नहीं हो सका था।