महना कला खुर्द गांव में नालियों की सफाई करते सफाईकर्मी। संवाद
सुहवल। रेवतीपुर विकासखंड क्षेत्र के सुहवल गांव में रविवार को संचारी रोग अभियान के तहत सफाईकर्मियों ने विशेष स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बेहतर जल निकासी की व्यवस्था के लिए नालियों की सफाई की गई। साथ ही कूड़ों व नालियों मलबों का उपयुक्त ढंग से निस्तारण कराया जा रहा है।
एडीओ पंचायत दीपक यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसको लेकर विकासखंड क्षेत्र के 46 गांवों में संचारी रोग अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। क्षेत्र के सुहवल, गौरा, पटकनी, युवराजपुर, मेदनीपुर, ताड़ीघाट, कालूपुर, डुहियां, महना कला खुर्द सहित सभी ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई के लिए 149 सफाई कर्मचारियों को इस अभियान में लगा गया है।