फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 148 विद्यालयों को 17.76 लाख से मिलेगी ब्रॉडबैंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 148 परिषदीय विद्यालयों में पहले से स्थापित स्मार्ट क्लास को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए इंटरनेट ब्राॅडबैंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रति विद्यालय 12 हजार रुपये की दर से 17. 76 लाख की धनराशि एसएमसी के खाते में भेजी गई है। अब बच्चे दीक्षा पोर्टल के समृद्ध वीडियो देख पाएंगे। यही नहीं इंटरेक्टिव क्विज और ऑनलाइन लर्निंग एप का भी वह आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट क्लासेस में बिना किसी तकनीकी बाधा के शिक्षण कार्य को सुनिश्चित करना है। प्रत्येक चयनित विद्यालय को न्यूनतम 30 एमबीपीएस की स्पीड वाला मासिक अन लिमिटेड डेटा ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अब ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी इन संसाधनों के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक वीडियो और इंटरैक्टिव कंटेंट का लाभ उठा सकेंगे। स्मार्ट टीवी के जरिये शिक्षक कक्षाओं में डिजिटल कंटेंट प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे विद्यार्थियों की समझ और सीखने की क्षमता में सुधार होगा। वहीं आईसीटी लैब से छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। लैब में बच्चों को चित्र के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नवाचार के जरिये गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें