फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा

Sat, 03 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की नाम वापसी की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न विकासखंडों में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 144 उम्मीदवारों की तरफ से अपना नामांकन वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। प्रतीक चिन्ह मिलते ही दावेदारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। इस तरह पहले चरण में जिला और क्षेत्र पंचायत के 2865 उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 9 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी विकासखंड की जिला पंचायत के सदस्य पद की 18 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 445 सीटों के लिए पिछले दिनों
विज्ञापन


नामांकन का कार्य संपन्न हुआ था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज नाम वापसी का अंतिम दिन निर्धारित था। जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद 337 उम्मीदवार थे। रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया

कि नाम वापसी की प्रक्रिया में 9 प्रत्याशियों की तरफ से पर्चा वापस ले लिया गया। इस तरह से अब 328 उम्मीदवारों के बीच पहले चरण में चुनावी घमासान होगा। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया

कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 118 सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 672 प्रत्याशी थे। 17 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन वापस लेने के बाद अब 655 मैदान में हैं। सादात संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अमित

प्रताप सिंह ने बताया कि 37 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इसके बाद अब 107 सीट पर 554 दावेदार किस्मत आजमाएंगे। जखनिया संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 111

सीट के लिए 794 ने नामांकन किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया में 52 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, मनिहारी ब्लाक के रिटर्निंग अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की

109 सीट के लिए 615 उम्मीदवारों में से 29 ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया। इसके चलते संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर दिन भर गहमा-गहमी
बनी रही।
00
1332 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
त्रिस्तरीय पंचायत के तहत दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। नामांकन के आखिरी दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 140 और चार ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1192

उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रेवतीपुर, जमानिया, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र की जिला पंचायत

सदस्य पद की 17 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट के लिए चुनाव कराया जाना है। 13 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए दो दिवसीय नामांकन का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रिटर्निंग

अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि 140 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन की वजह से कलेक्ट्रेट के आसपास दिनभर गहमा-गहमी रही। सुहवल संवाददाता के अनुसार, विकासखंड की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की

90 सीट के लिए आज दूसरे दिन 287 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक की 131 सीट के लिए 338 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। भदौरा

संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 113 सीट के लिए 305 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी डा. एसपी यादव ने बताया कि ब्लाक की 96 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीट

के लिए 262 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। दूसरे चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1332 दावेदारों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। दो दिवसीय नामांकन पत्रों की जांच का कार्य रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें