फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गुलजार, अब दिखने लगी त्योहारों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होली, ईद और नवरात्र का फेस्टिव सीजन शुरू होने के बाद बाजार गुलजार हो गए हैं। शापिंग माल और शोरूम में त्योहारों की रौनक अभी से दिखाई देने लगी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियों की तरफ से सामानों पर छूट और विभिन्न तरह के आफरों की धूम मची हुई है। कंपनियां अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दे रही हैं, तो कुछ सामानों की खरीद पर मुफ्त उपहार देने की भी योजना चल रही है। देखा जाए तो कपड़ों की खरीददारी जोर-शोर से चल रही है। शहर में छोटे-बड़े कई शापिंग माल हैं, जहां देर शाम तक खरीददारों की भीड़ होती है। सबसे अधिक खरीददारी कपड़ों की देखने को मिल रही है। नए स्टाइल की जींस, कैपरी, शर्ट, टी-शर्ट, स्कर्ट, लहरदार र्स्कट्स, फ्राक सूट के साथ ही युवक युवतियों के लिए वेराइटियों की भरमार है। फैशन के चलते लोग आधुनिक कपड़ों को अधिक पंसद कर रहे हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए किसी माल में एक की खरीद पर एक मुफ्त का आफर दिया जा रहा है, तो कहीं 2500 रुपये तक की खरीद पर उतने का कूपन बाउचर दिए जाने की योजना चलाई जा रही है। इसी तरह कुछ शापिंग माल की ओर से खरीद पर प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं। एक निश्चित प्वाइंट एकत्र हो जाने के बाद ग्राहकों को कीमती उपहार दिया जाएगा। होली, ईद आदि त्योहारों पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। इसे लेकर किराना की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ गई है। किराने की भी कुछ दुकानों पर सामानों के निश्चित वजन की खरीददारी पर भी मुफ्त की स्कीम दी जा रही है। चीनी, दाल, पैकेट बंद सामान, क्राकरी, सजावटी सामान आदि पर भी विभिन्न आफर दिया जा रहा है। किराना व्यवसायी चंदन गुप्ता ने बताया कि होली एक महत्वपूर्ण तथा खर्चीला त्योंहार है। इसे सभी लोग अपनी-अपनी खुशी और क्षमता के हिसाब से मनाते है। पर्व के नजदीक होते ही बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें