गाजीपुर। सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के करीबी जावेद खान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
मालूम हो कि बीते 13 फरवरी को नगर के मछली बाजार निवासी एक अल्पसंख्यक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी होते ही हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया था। रात में दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए थे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला करने लगे थे। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने नगर के मछली बाजार निवासी जावेद खान के खिलाफ तहरीर दी थी। देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह तक गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ के साथ ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता-नेता कोतवाली के पास डेढ़ घंटा जाम लगाने के साथ ही कोतवाली के मुख्य गेट का घेराव किया था। इसी दौरान यह जानकारी होने पर कि आरोपी कोर्ट में पहुंचा है, कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ था और वह कोतवाली से लौटे। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पर जावेद खान, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के साथ सीजीएम कोर्ट में हाजिर होकर प्रार्थना पत्र दिया था कि हमें पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने 18 फरवरी तक कोतवाली से रिपोर्ट मंगाने के लिए समय दिया। 18 फरवरी को फिर जावेद खान ने बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 20 फरवरी तक का समय दिया था। पुलिस ने जावेद खान को गि