फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में दिख रहा नया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से सभी कांग्रेसियों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस में महासचिव बनने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने गया। इस बीच शफीक से उन्होंने जनपद के करंडा, सेमरा आदि क्षेत्रों में गंगा की कटान से तबाह हो रहे गांवों की हालात के साथ ही हाड़तोड़ मेहनत के बाद भी किसानों की उपज का सही मूल्य न मिलने जैसी गंभीर विषयों पर वार्ता की। इसी क्रम में प्रियंका गांधी को गाजीपुर आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इससे जिले में कांग्रेसियों को काफी बल मिलेगा। श्रीमती गांधी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर है वहां के पदाधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी निभानी है। जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए। इस मुलाकात में जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, जनार्दन राय, याहिया खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें