गाजीपुर। प्राईवेट आईटीआई संगठन गाजीपुर की बैठक श्री विजय आई टी आई फूल्लनपुर में सोमवार को हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सुनील कुमार यादव को जिलाध्यक्ष तथा गौरव कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इसी क्रम में पवन कुमार को संयुक्त मंत्री, शशांक राय को कोषाध्यक्ष पर चुना गया। इस अवसर पर मु.आमिर अली, वीरेंद्र यादव, डा. पंकज यादव, उमेश, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।