फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में पशु की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के परेमन शाह के पोखरा के पास जलकल की टंकी के पास बनाए गए अस्थायी गौशाला में गुरुवार को एक पशु की मौत हो गई। सेवराई के उप जिलाधिकारी मुहम्मद कमर के निर्देश पर क्षेत्र के करीब चार दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं को अस्थायी गौशाला में रखा गया है। इनके चारा पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है लेकिन क्षमता से अधिक पशुओं के होने एवं नियमित देखभाल के अभाव में पशुओं को समुचित चारा की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पांच दिनों से एक ही जगह पर बंद पशु अस्वस्थ होते जा रहे हैं। इसी क्रम में गोशाला में बीमार एक पशु की मौत हो गई। खंड विकास अधिकारी भदौरा हरिनारायण ने बताया कि बीमार होने के कारण उसकी मौत हुई है। गौशाला में पशुचारे की समुचित व्यवस्था है। पशु चिकित्सक टीम को निर्देशित कर बीमार पशुओं का टीकाकरण एवं इलाज के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें