फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी को लेकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। तहसील के लेखपालों ने शनिवार को एक बार फिर लेखपाल अनिल प्रजापति के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस 18 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस उनसे मिली हुई है।
विज्ञापन

कहा कि 18 दिन पहले तहसील में वरासत के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लेखपाल अनिल प्रजापति से मारपीट की थी। इस मामले में लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। बावजूद इसके पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि गिरफ्तारी को लेकर हम लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके है। आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील एवं पुलिस के उच्चाधिकारी हमलावरों से मिले हुए हैं। इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो रही है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष चितरंजन चौहान, मंत्री संजय कुमार पांडेय, शिवाजी सिंह, तहसील सदर अध्यक्ष उदय प्रताप, रमापति राम, अनिल प्रजापति, बलवंत सिंह, द्वारिका, नेहा, पिंकी, ममता, प्रवीण राम, राजेंद्र गुप्ता, प्रशांत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें