फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। मनरेगा समेत ग्रामीण अंचलों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर डीएम राजेंद्र प्रसाद से मिला। इस दौरान डीएम से ग्रामीण समस्याएं गिनाते हुए उ्हें दूर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि गांवों के विकास की योजनाएं केवल कागजों पर रह जाती हैं। यदि योजनाओं में पारदर्शिता हो तो दलितों, किसानों, कमजोर वर्गों को लाभ मिले।
जिला सचिव रामजीत यादव के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे नेताओं ने आरोप लगाया कि योजनाएं तो बहुत दी जा रही है लेकिन यह देखा जाना चाहिए कि शासन की मंशा पूरी हो रही है या नहीं। देखा जा रहा है कि धन की बंदरबांट हो गई और शौचालय, आवास अभी भी अपूर्ण हैं। राशन वितरण में कमजोर वर्ग के लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिए लाभ उठा रहे हैं। पात्रों की शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि थानों में गरीबों, दलितों, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बीते दिनों उमरी में दलितों की पिटाई के मामले में भदोही पुलिस ने कोई कारवाई नहीं कि जिससे आरोपियों का मन बढ़ गया। बताया गया कि सुरियावां नगर में अलीहसन उर्फ गोलई का मकान जेसीबी से जमींदोज कर दिए जाने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे हैं आ गया। सुरियावां थानाक्षेत्र के ही कड़ोर गांव के मैनेजर का भी हवाला देते हुए बताया गया कि दबंगों ने उसकी जमीन हड़प ली। प्रतिनिधिमंडल में धर्मराज गौतम, कबूतरा देवी, बनारसी सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें