फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात जागरूकता अभियान: 100 नि:शुल्क हेलमेट बंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्रकाश नगर चौराहे से 100 नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। उधर पुलिस महकमे द्वारा नवंबर माह के प्रारंभ से ही जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी सिटी प्रदीप कुमार दुबे ने वाहन चालकों को यातायात नियम की जानकारी देने के साथ ही सड़क दुर्घटना से बचने के कई टिप्स दिए। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोका गया और यातायात माह के तहत उन्हें नि: शुल्क हेलमेट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दुबे ने हेलमेट वितरण के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को हेलमेट बांटा गया। उन्होंने कहा कि अधिकतर मौतें बिना हेलमेट बाइक चलाने की वजह से होती है। हेलमेट से चालक सुरक्षित रहते हैं। कहा कि बाइक पर मोबाइल से बात करना भी खतरनाक होता है। बाइक चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करना चाहिए। हेलमेट वितरण के दौरान यातायात पुलिस को वाहन स्वामियों ने धन्यवाद किया। हेलमेट वितरण के दौरान यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, संयोजक समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी उर्फ सिप्पू, अतुल तिवारी उर्फ मोनू एवं यातायात पुलिस मुख्य रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें