फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा में फंसने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। नंदगज थाना क्षेत्र के डिहियां गांव में सोमवार की रात खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान का कपड़ा पंपिंग सेट के पट्टे में फंस गया और चलते पंप की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। डाला छठ के दिन घटना से जहां घर में मातम छाया हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

डिहियां निवासी ईश्वरदेव पासी (60) रात में अपने फसल की सिंचाई कर रहे थे। पानी़ की रफ्तार धीमी होने पर उसे देखने के लिए पंपिंग सेट पर पहुंचे। इसी बीच देर रात उनके शरीर का कपड़ा पट्टे में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जब काफी देर बाद भी ईश्वरदेव घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। उनका पता लगाने के लिए खेत पर पहुंचे तो देखा कि पंपिंग सेट के पास खून से लथपथ मृत पड़े थे। परिजन चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगो ने सुबह तहसीलदार और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ईश्वर देव की मौत से छठ की खुशियां गम में बदल गई। घर में रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। उधर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें