गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से रविवार को सरजू पांडेय पार्क में संविधान सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कमेटी के सचिव रविकांत राय ने कहा कि दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है।
शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान हैं। दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी अत्याचर को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पंकज दूबे, देवनारायण सिंह, सतिराम सिंह, विभूति, बृजेश गौतम, झुन्ना शर्मा, सुनील साहू, अहमद जमाल जैदी, मोहन चौहान, शशिकांत भारती, अमिताभ अनिल दूबे, जितेंद्र कुमार, लालसाहब यादव, अखिलेश यादव, रामचंद्र, नंदकिशोर, राकेश कनौजिया आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डा. अवधेश भारती ने की।