फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को झींगुरपट्टी मुहल्ले में हुई। इसमें रेलवे की ओर से किसानों की जमीन जबरिया हड़पने के विरोध में 15 अक्तूबर को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान-मजदूर परेशान हैं। किसानों के हित की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। 15 अक्तूबर को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के प्रवासी मजदूरों को गुजरात की भाजपा सरकार खदेड़ रही है। मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। इस कृत्य की पार्टी निंदा करती है। मजदूरों की गुजरात में वापसी की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र प्रताप भारती, राजेश वनवासी, मंजू गोंड़, हंसा देवी, लालबहादुर बागी, योगेंद्र यादव, विजयबहादुर सिंह, विजय कुमार वनवासी, अमरनाथ पासवान, गोरख राजभर, मोती प्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें