गाजीपुर। पीआरडी जवानों की बैठक शुक्रवार को स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रेगुलर ड्यूटी नहीं मिल रहा है। मानदेय भी रोक दिया जा रहा है। सरकार हमारा शोषण कर रही है। कहा कि प्रांतीय रक्षक दल का गठन 1948 में हुआ था जबकि होमगार्ड विभाग का गठन 1965 में हुआ था। आज होमगार्डों का मानदेय 375 से बढ़ा कर पांच सौ रुपया कर दिया गया है। आज पीआरडी के जवानों को महत्वहीन किया जा रहा है तथा इनके मुकाबले होमगार्ड के जवानों की अधिक ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रदेश सरकार पीआरडी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पीआरडी के जिलाध्यक्ष रामलाल गुप्ता ने कहा कि अगर हमे रेगुलर ड्यूटी देते हुए मानदेय नही बढ़ाया गया तो आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर लालचंद यादव, सीताराम, राजेश कुमार शर्मा, कन्हैयालाल यादव, विजयशंकर पांडेय, सुदामा राम, पारसनाथ, धर्मदेव, रामजी राय, पारसनाथ आदि मौजूद रहे।